ट्रेन के चको से उठा धुंआ : घोड़ाडोंगरी में सिकंदराबाद ट्रेन रुकी आधा घंटा, यात्री घबराये

नागपुर डिवीजन के घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर आज सोमवार रात 21: 50 बजे पहुंची 12791 सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस जो इटारसी की ओर जा रही थी घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसके स्लीपर कोच के कोच के दो डिब्बों के चको से धुआं निकलने लगा।

ट्रेन रुकते ही यात्री घबराकर बाहर उतरने लगे रेलवे के कर्मचारी और जीआरपी पुलिस तुरन्त ही एक्टिव हुई और रेलवे के कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड की भूमिका निभाते हुए चको में लगी आग को अग्निशमन सिलेंडरों के माध्यम से बुझाया और जीआरपी पुलिस ने यात्रियों को संभाला की घबराने की कोई बात नहीं है । चके के ब्रेक पेड चिपकने के कारण ऐसा हुआ है।

 

लगभग आधे घंटा ट्रेन घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर खड़ी रही उसके बाद अनाउंसमेंट कर सभी यात्रियों को ट्रेन में बैठाकर ट्रेन रवाना की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.