चिलचिलाती भर दोपहरी में संघमित्रा एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, और दक्षिण एक्सप्रेस में यात्रियों को आरो का शीतल जल पिलाया
आज पुरुषोत्तम मास, अधिक मास ज्येष्ट शुक्ल प्रतिपदा तिथि को महाकाल सेवादार समिति घोड़ाडोंगरी द्वारा जल सेवा घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर प्रदान की गई 20 कैंपर समिति द्वारा 10 कैंपर प्रज्ञा शर्मा भोपाल के द्वारा, पांच कैंपर डॉक्टर कृष्ण गोपाल अग्रवाल जी के द्वारा आज प्रदान किया गया। चिलचिलाती भर दोपहरी में
संघमित्रा एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, और दक्षिण एक्सप्रेस में यात्रियों को आरो का शीतल जल पिलाया जा रहा है। यात्री शीतल जल पीकर संतुष्टि महसूस कर रहे हैं। जल सेवा गायत्री परिवार के वरिष्ठ तहसील समन्वय डॉ मनोज पाटनकर श्री संतोष राजपूत जी के द्वारा 23 अप्रैल से प्रारंभ की गई जो 15 जून तक चलाई जाएगी। महाकाल सेवादार समिति के वरिष्ठ गोविंदा अग्रवाल प्रीति वर्धन चतुर्वेदी नितिन अग्रवाल रोहित चौहान राकेश प्रजापति कपिल मालवीय बाबू सपड़ा मनोज प्रजापति प्रवीण अग्रवाल
पंकज साहू विक्की अग्रवाल मुकेश साहू मधु यादव खेमराज पवार अंशु शर्मा महादेव पांसे, पार्षद सोना राजपूत बबलू राजपूत श्रुति अग्रवाल नितिन अग्रवाल अनेक सेवादारों ने अपना सहयोग प्रदान किया और अभियान को सफल बनाया। पुरुषोत्तम मास में सबसे बड़ा दान जल दान है जो पितरों को भी तार देता है। इसलिए सभी सेवादारों नेआगे भी सेवा करने का संकल्प लिया।