पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए छोड़ी गई आहुति

आज पुरुषोत्तम मास ज्येष्ट शुक्ल प्रतिपदा तिथि को गायत्री परिवार के द्वारा आदर्श ग्राम कान्हवाडी में पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु खेड़ापति माता मंदिर में एक कुंडी गायत्री महायज्ञ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्री मदन गोहे श्रीमती सरिता गोहे, रामकुमार श्रीमती अंबिका गोहे रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच श्री नरेंद्र उइके रामशंकर गोहे हरिराम धुर्वे भगत किशन वरकडे जोधा धुर्वे जन अभियान परिषद के

श्री संतोष राजपूत, एम एस डब्ल्यू परामर्शदाताअनिल शर्मा, तहसील समन्वय मनोज पाटनकर दशरथ गीद कमलेश परते, योगेश वरकडे रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री योगेश साहू कंचन बेलवंशी रुबी गुप्ता रूद्र वेलबंसी महेश्वरी शियांशी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार नरेंद्र उइके के द्वारा किया गया उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रम हर ग्राम में होना चाहिए पर्यावरण जल संरक्षण के लिए आत्म शुद्धि के लिए आत्म कल्याण के लिए। उन्होंने सभी के स्वस्थ, कल्याण, निरोग, और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए वैदिक मंत्रों से आहुतियां छोड़ी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.