भाजपा नेता दीपक उइके और पार्षद सुरेन्द्र चौहान ने सीएमओ से मिलकर बस स्टैंड के मोक्षधाम के कायाकल्प किए जाने की मांग रखी
(घोड़ाडोंगरी) नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के भाजपा पार्षद सुरेन्द्र चौहान और भाजपा नेता दीपक उईके ने नगर परिषद सीएमओ ज्योति सुनहरे से मुलाकात कर नगर के बस स्टैंड के मोक्षधाम की खस्ताहालत से अवगत करवाया और मोक्षधाम के सौंदर्यकरण को लेकर चर्चा की जिस पर सीएमओ से गंभीरता पूर्वक लेकर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया साथ ही भाजपा नेता दीपक उइके ने नगर के मुख्य मोक्षधाम में भी अतिरिक्त टीन शेड और सौन्दर्य करण की मांग की जिस पर भी सीएमओ ने इंजीनियर से इस दोनों मोक्षधाम के कार्यों को जल्द किए जाने के निर्देश दिए
अब जब से परिषद में दबंग छवि वाली सीएमओ पदस्थ हुई है तब से सालों से रुके कार्यों में गति मिलने की संभावना प्रबल हुई है और जिस तरह भाजपा पार्षद और भाजपा नेता दीपक उइके ने सालों से बदहाल पड़े मोक्षधाम को लेकर सीएमओ से कार्य किए जाने की मांग की है अब शायद जल्द ही इसका परिणाम भी सामने आने की उम्मीद है