घोड़ाडोंगरी नगर के बाजारढाना सिद्ध बालाजी मंदिर में पुरुषोत्तम मास के शुभारंभ अवसर पर कल रविवार सुबह 10 बजे सेअखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
मान्यता है कि अधिक मास ( पुरुषोत्तम मास ) में प्रभु की पूजा अर्चना करने से विशेष पूजन अर्चन से परिवार ,समाज में सुख समृद्धि एवं शांति आती है । नगर में इस तरह के आयोजन से खुशहाली रहती है । नगरवासी निरोगी रहते हैं । घोड़ाडोंगरी नगर की सुख समृद्धि और नगर वासियों की खुशहाली के लिए बालाजी मंदिर में इसी भावना के साथ अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका समापन सोमवार को होगा।
लगातार 24 घंटे तक अखंड रामायण का पाठ प्रभु की भक्ति की जाएगी । आयोजन में नगर वासीयो से शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया गया है।