नेशनल लोक अदालत में करदाताओं को किया गया सम्मानित, 44 हजार 661 रुपये की कर वसूली
घोड़ाडोंगरी। नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत दिनांक 09 मई 2026 को नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में कर वसूली अभियान चलाया गया, जिसमें करदाता श्री राजेश मालवीय द्वारा वर्ष 2021-22 से 2026-27 तक का लंबित टैक्स जमा किया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सुनहरे द्वारा करदाताओं को समय पर कर जमा करने हेतु प्रेरित करते हुए सम्मानित किया गया।
नेशनल लोक अदालत के प्रभारी महेश पाखरे ने बताया कि एक दिवसीय लोक अदालत में कुल 44,661 रुपये की कर वसूली प्राप्त हुई। इसमें नल-जल कर के 2 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 5,130 रुपये की वसूली की गई, जबकि सम्पत्ति कर के 13 प्रकरणों का निराकरण कर 39,531 रुपये की वसूली की गई।
इस अभियान में रेखा धोटे एवं सचिन सुनारिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। नगर परिषद ने इसे सफल पहल बताते हुए नागरिकों से नियमित रूप से कर जमा करने की अपील की।