घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निशुल्क शीतल जल सेवा जन सहयोग से निरंतर प्रारंभ है जिसमें दोपहर के समय में यहां से निकलने वाली रेलगाड़ियो में नगर के समाजसेवी एवं युवा परिजनों द्वारा रेलों के जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को आर ओ का शीतल जल वितरित किया जाता है। तहसील समन्वयक मनोज पाटणकर ने बताया कि इसी क्रम में दो दिनों से घोड़ाडोंगरी नगर के व्यवसायी मनोज अग्रवाल द्वारा अपनी माता जी स्वर्गीय श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल की स्मृति में जल सेवा के लिए पानी के केन उपलब्ध करवाई।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जल सेवा के लिए नगर के सामाजिक संगठन एवं दानदाताओं से संपर्क करके पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) तक जल सेवा प्रारंभ रखने का प्रयास किया जाएगा। नगर के सभी भावनाशील परिजनों से आग्रह किया है कि इस पुनीत कार्य में ज्यादा से ज्यादा सहयोग प्रदान करें। जिससे हमारे घोड़ाडोंगरी का नाम सेवा भाव में
अंकित हो सके। प्रतिदिन जल सेवा में दशरथ गीद महादेव पांसे सुनील मालवीय इंदर खुराना राहत पवार चंद्रेश पवन लकी राघव अग्रवाल नीरज मुन्नालाल अमरवंशी सुभाष राहुल अग्रवाल का सक्रिय सहयोग प्रतिदिन जल सेवा में रहता है।
