अखिल विश्व गायत्री परिवार ने प्रारंभ की निशुल्क जल सेवा। 

 

आज घोड़ा डोंगरी रेलवे स्टेशन पर अखिल विश्व गायत्री परिवार समन्वय समिति बैतूल के मार्गदर्शन में रेल यात्रियों के जनरल कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए निशुल्क जल सेवा प्रारंभ की। तहसील समन्वयक डॉ मनोज पाटणकर ने बताया कि स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से यह क्रम चलाया जाएगा इसमें कोई भी अपने पितरों की स्मृति में या सहयोग के स्वरूप ठंडे पानी के कैंपर उपलब्ध करवा सकते हैं । श्रमदान के रूप में भी अपना सहयोग प्रदान करने का आग्रह नगर के युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से किया । ताकि यह कार्य सुचारू रूप से चलते रहे और यात्रियों के मन में सेवा कार्य के रूप मेंघोड़ाडोंगरी नगर का नाम अंकित हो।उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था दोपहर में

घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर रुकने वाली रेलों के यात्रियों के लिए रहेगी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के जल सेवा प्रभारी दशरथ गीद जी ने बताया की घोड़ाडोंगरी से इटारसी के बीच कहीं भी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं होने के कारण यह जल यात्रियों के लिए बहुत ही राहत वाला होता है हम सभी स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सेवाभावी संगठनों से आग्रह करेंगे की अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा इस जल सेवा में सहयोग करते हुए पुनीत कार्य के भागीदार बने । जिसमें आज जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत जी ने आज के जल सेवा में सहयोग करते हुए कहा

कि यह एक बहुत ही पुनीत कार्य हैं जिसमें उन्होंने अध्यनरत छात्र-छात्राओं के साथ जल सेवा की और आगे भी सेवा कार्य करने का आश्वासन दिया राजपूत जी के साथ विजय कुमार महतो जतिन प्रजापति एवं संगीता उघड़े मैडम का सहयोग रहा।

शक्ति मेडिकल के संचालक श्री सुनील मालवीय जी द्वारा उनके मम्मी पापा की स्मृति में पानी पिलाने के लिए बाल्टी मग का सहयोग किया।

कार्यक्रम में तहसील समन्वयक डॉ. मनोज पाटणकर ग्रह ग्रह यज्ञ प्रभारी संजू यादव स्थानीय परिजनों का सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.