मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा 10 से 25 अप्रैल के अंतर्गत द्वितीय चरण का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर साहेबराव झरबडे एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर सुरभि उइके एवं श्रीमती शोभा मगरदे की सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिनांक 22 अप्रैल 2026 को कार्यस्थल पर लैंगिक समानता विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ . साहेबराव झरबडे, प्रो. हेमंत कुमार निरापूरे, प्रो.राकेश सिसोदिया , डॉ. यासमीन जिया , डॉ. नंदकिशोर पवार, डॉ. अजाब खातरकर , प्रो ओमप्रकाश बोरकर द्वारा
आधुनिक युग में महिलाओं की सहभागिता एवं कार्यस्थल पर महिला एवं पुरुषों के मध्य समानता पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अजय कुमार चौबे एवं आभार प्रदर्शन डॉ भूपेंद्र पाटनकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राजेश आर्य, डॉ. देवकृष्ण मगरदे समस्त स्टॉफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
इस क्रम में दिनांक 21 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तारतम्य में प्रभारी प्रो. सुरभि उइके द्वारा महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता , पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं हस्तशिल्प और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।