सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी के छात्र/छात्राओं का वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन (हाई स्कूल में 98 प्रतिशत तो 12वीं में 100 प्रतिशत रहा रिजल्ट)
घोड़ाडोंगरी । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा बुधवार 11 बजे हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जहां घोड़ाडोंगरी विकासखंड के सांदीपनि विद्यालय में कक्षा दसवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम 97.78 प्रतिशत रहा कक्षा दसवीं में अनुराग तुमराम ने 92 प्रतिशत बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं प्रियांशी उईके ने 90.47 प्रतिशत बनाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।विद्यालय में 90 विद्यार्थियों में 88 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जिनमें 71 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए ।
हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं के सभी संकायों (कला, जीवविज्ञान एवं गणित) का वार्षिक परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा जहां खुशी विश्वकर्मा ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया । कुल 68 में से 58 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए ।सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को शुभकामना प्रेषित कर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

