लोकसभा चुनाव के पहले 12 आईएएस अफ़सरों का तबादला

 

लोकसभा चुनाव के पहले राज्य शासन ने 12 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें 6 जिलों के कलेक्टरभी शामिल हैं। रतलाम कलेक्टर को प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवंफार्म विकास निगम बनाया गया है। उनकी जगह राजेश बाथम को रतलाम का कलेक्टर बनायागया है। स्वरोचिष सोमवंशी को सीधी कलेक्टर बनाया गया है। सीधी कलेक्टर साकेतमालवीय को संचालक, कर्मचारी चयनमंडल बनाया गया है।

विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को अपर सचिव राज्यपाल बनायागया है। धरणेन्द्र कुमार जैन को उमरिया का कलेक्टर बनाया गया है। श्री जैन अभी उपसचिव कार्मिक पदस्थ हैं। दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल को ओएसडी सह नियंत्रक खाद्यएवं औषधि बनाया गया है। नीमच की अपर कलेक्टर नेहा मीना को झाबुआ का कलेक्टर बनायागया है। झाबुआ की कलेक्टर तन्वी हुड्डा को प्रबंध संचालक मप्र वित्त निगम, इंदौर पदर्थ किया गया है।

उमरिया कलेक्टर बुद्धेश वैद्य और विदिशा कलेक्टर बनाया गयाहै। उप सचिव, मुख्यमंत्रीसुधीर कुमार कोचर अब दमोह जिले के कलेक्टर होंगे। भिंड जिला पंचायत के सीईओ मनोजकुमार सरियाम को अपर आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं बनाया गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.