कही आपकी जीभ सफेद तो नही

जीभ पर सफेद परत जमने के कारण जाने डॉ नवीन से
कई लोगों की जीभ लाल या गुलाबी नहीं सफेद रंग की नजर आती है। अगर आपकी जीभ पर भी सफेद रंग की परत जमी हुई है, तो आप इस समस्या के पीछे की वजह जानकर अपना बचाव कर सकते हैं।

जीभ की सही तरह से सफाई न करने की वजह से सफेद रंग की परत जमने लगती है। इसके अलावा, अगर आप सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तब भी यह समस्या हो सकती है।
जीभ सफेद होने के कई अन्य आम कारण भी हो सकते हैं। जैसे कि मुंह का ड्राई होना, स्मोकिंग या तंबाकू का सेवन, अल्कोहल, मुंह से सांस लेना और बुखार के कारण भी जीभ सफेद हो सकती है। इस समस्या के पीछे कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं-
शरीर में आयरन की कमी होने पर जीभ सफेद रंग की दिखने लगती है। इसके अलावा, शरीर में विटामिन- बी12 की कमी होने पर भी जीभ के ऊपर सफेद रंग की परत जमती है।

ओरल थ्रश की वजह से भी जीभ पर सफेद रंग की परत जम जाती है। यह एक तरह का यीस्ट इन्फेक्शन है, जो फंगस के कारण हो सकता है। इस समस्या से ग्रस्त व्यक्ति की जीभ पर जलन और सफेद रंग के प्लाक की परत बन जाती है।
अगर आप जीभ पर जम रही सफेद परत से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो टंग क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारे कर सकते हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.