आज घोड़ाडोंगरी नगर में गुरुवार सुबह 9 बजे से बजरंग कॉलोनी से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी शिव महापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा नगर में भ्रमण करेगी।
सतपुड़ा स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण के उपरांत शहीद स्मारक पर पहुंचेगी।
नगर परिषद कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण आज होगा सांसद डीडी उइके , विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके के मुख्य आतिथ्य में आयोजित यह कार्यक्रम नगर परिषद की अध्यक्ष मीरावती उइके की अध्यक्षता में संपन्न होगा।