बेख़ौफ़ ठेकेदार : जिम्मेदार अधिकारी बने मूकदर्शक -देखे वीडियो
गुस्साए ग्रामीणों ने 7 घँटे रोकी मशीन फिर भी नही पहुंचे जिम्मेदार, ग्रामीण कहते रहे दर्ज हो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला
कुछ ऐसी ही स्थिति घोड़ाडोंगरी तहसील मुख्यालय पर आज रविवार 2 अगस्त को घटित हुई जब बेखोफ ठेकेदार ने भारी लोहे के चैन के टायर वाली भारी वजनदार मशीन कॉलर ड्रिलिंग रिंग को घोड़ाडोंगरी बरेठा मुख्य सड़क से प्रधानमंत्री सड़क योजना में बनी मुख्य सड़क से बाँसपुर जाने वाली सड़क पर चलाया।देखे वीडियो
इस हेवी मशीन के सड़क पर चलने के कारण डामर और सीमेंट सड़क को भारी नुकसान हुआ जिसका गुस्सा क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीण लोगों में देखा गया गुस्साये लोगों ने दोपहर 2:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक मशीन को आगे नहीं जाने दिया मशीन 7 घंटे तक सालीदाना मुख्य सड़क पर खड़ी ग्रामीण कहते रहे दर्ज हो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला
लेकिन क्षेत्र की व्यवस्था संभालने में लगे कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और इतनी बड़ी घटना पर कोई कार्रवाई नहीं हुई
क्या कहते हैं जानकार
इस मशीन (क्रॉलर ड्रिलिंग रिग) को सीमेंट या डामर (रोड) पर चलाने से सड़क को भारी नुकसान होता है।
1. सड़क (रोड) को होने वाले नुकसानसतह का टूटना (Surface Cracking): इन मशीनों के टायर रबर के नहीं, बल्कि भारी लोहे के चेन (Steel Tracks) होते हैं। इनका अत्यधिक वजन और नुकीले किनारे डामर और सीमेंट की ऊपरी परत को कुचलकर तोड़ देते हैं।गहरे गड्ढे और कट्स (Gouges and Ruts): जब यह मशीन सड़क पर मुड़ती है (Turn लेती है), तो इसके लोहे के ट्रैक सड़क को बुरी तरह खुरच देते हैं, जिससे गहरे कट्स लग जाते हैं और डामर की सड़क उखड़ जाती है।दरारें पड़ना (Structural Damage): अत्यधिक भारी वजन के कारण सीमेंट रोड के ब्लॉक आपस में क्रैक (धंस) सकते हैं।


