घोड़ाडोंगरी वासी काशी के विद्वान के मुख से सुनेंगे श्री राम कथा
घोड़ाडोंगरी । नगर वासियों के सहयोग से श्री राम कथा का आयोजन 28 जुलाई से 5 अगस्त तक बालाजी मैरिज लॉन घोड़ाडोंगरी में किया जा रहा है ।
विंध्याचल धाम काशी के पंडित आशीष पांडे महाराज द्वारा प्रतिदिन दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक श्री राम कथा का सुंदर संगीतमय श्रवण कराया जा रहा है । प्रथम दिवस श्री राम कथा में कथा सुनने का महत्व और इससे मिलने वाले लाभ का सुंदर वर्णन किया गया ।
दूसरे दिन शिव विवाह का वर्णन किया जाएगा। तीसरे दिन भगवान श्री राम जन्म का प्रवचन होगा । चतुर्थ दिवस धनुष यज्ञश्री राम विवाह का सुंदर वर्णन श्रद्धालुओं को सुनने को मिलेगा। पांचवें दिन श्री राम जी का वनवास, छठवें दिन केवट राम संवाद ,सातवें दिन श्री राम भरत मिलाप ,आठवें दिन सीता माता- की खोज।
नवमे दिन रावण कुंभकरण वध, राज्याभिषेक का सुंदर वर्णन श्री राम कथा के माध्यम से काशी के पंडित जी के मधुर वचनों से सुनने का सौभाग्य नगर वासियों को प्राप्त होगा । अंतिम दिन हवन पूजनके साथ श्री राम कथा का समापन होगा ।आयोजन में सभी नगर वासी सादर आमंत्रित हैं।