कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत प्राध्यापकों ने किया छात्रों से संपर्क*

*
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा आयुक्त के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया के संरक्षण एवं कॉलेज चलो अभियान की नोडल अधिकारी प्रो राकेश सिसोदिया के नेतृत्व में महा दिसंबर से महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्राध्यापकों के नेतृत्व में टीम बनाकर विकासखंड घोड़ाडोंगरी के समस्त हायर सेकेंडरी विद्यालयों में जाकर छात्रों से संपर्क किया जा रहा है और उनकी काउंसलिंग कर उन्हें नई शिक्षा नीति के बारे में साथ ही महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर स्थानीय महाविद्यालय में प्रवेश लेने हेतु प्रोत्साहित

किया जा रहा है, इसी क्रम में शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल घोड़ाडोंगरी में प्रो हेमन्त निरापुरे के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त संकाय के छात्रों की काउंसलिंग की गई, इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया द्वारा छात्रों को नई शिक्षा नीति के संदर्भ में जानकारी, नोडल अधिकारी डॉ राकेश सिसोदिया द्वारा कॉलेज चलो अभियान के संबंध में जानकारी, प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधा की जानकारी प्रदान की गई,

एवं अन्य सहयोगी प्रो भूपेंद्र पाटणकर, डॉ अजाब खातरकर डॉ दामोदर झारे व प्रो खेमराज महाजन द्वारा भी छात्रों को संबोधित किया गया इस दौरान आशीष काजोड़े , मोहित भोपते का एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री एम आर निरापुरे एवं वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती कछवाह मेडम का विशेष सहयोग रहा l

Comments are closed.