अयोध्या में राम मंदिर की पुनः प्राण प्रतिष्ठा और यहां बजरंग मंदिर में होगी शिखर पर कलश स्थापना

22 जनवरी को देश में ऐसी दिवाली मनाए जाने वाली है । जिसकी तैयारी गांव-गांव और घर-घर में हो रही है । घर घर अक्षत बाटे जा रहे हैं और राम मंदिर में पुनः प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को हर घर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाने को लेकर देशभर में उत्साह देखा जा रहा है ।

इसी पवित्र पावन दिन पर घोड़ाडोंगरी के बाजार ढाना स्थित बजरंग मंदिर में शिखर पर कलश स्थापना कर घोड़ाडोंगरी मैं इस उत्सव को भव्य रूप देने में श्रद्धालु लगे हुए हैं ।प्रभु श्री राम जितने पूज्यनीय हैं ,उतनी ही श्रद्धा और भक्ति के साथ उनके भक्त हनुमान जी की भी आराधना श्रद्धालु करते हैं।

इसी तारतम्य में घोड़ाडोंगरी के सभी हिंदू समाज के द्वारा रविवार 21 जनवरी को दुर्गा चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर से सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी । जो नगर भृमण के उपरांत बाजार ढाना बजरंग मंदिर पहुंचेगी। 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे विधि विधान के साथ बजरंग मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना की जाएगी। इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए नगर में तैयारियां जोर-जोर से चल रही है।

Comments are closed.