विकसित भारत संकल्प यात्रा का नगर परिषद ने किया आयोजन

घोड़ाडोंगरी  । शासन द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा माननीय विधायक महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 16 /01/ 2024 दिन मंगलवार को नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में सम्पन्न हुआ जिसमें शासन की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाएं आयुष्मान योजना ,संबल योजना ,पीएम आवास, जैसी आदि योजनाओं से वंचित हितग्राही यो के आवेदन लेकर उन्हें योजना का लाभ दिया गया। और शेष वंचित हितग्राही के आवेदन लिये गये जिनका निराकरण किया जावेगा ।जिसमें विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके एवं नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उईके, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ऋषिकांत यादव व जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Comments are closed.