महिला सशक्तिकरण सप्ताह के आयोजन के अंतर्गत 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व का आयोजन

घोड़ाडोंगरी केंद्र बेहडीडाना 1,2,3 महिला सशक्तिकरण सप्ताह के आयोजन के अंतर्गत 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व का आयोजन बड़ी धूम धाम से किया गया साथ ही बाल भोज भी करवाया गया गर्भवती महिला की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया । मकर संक्रांति के पावन पर्व पर महिलाओं को हल्दी कुमकुम लगाकर वान दिए गए तथा तिल गुड़ खिलाकर महिलाओं को मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई महिलाओं द्वारा पतंगे भी उड़ाई गई मकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन पांडे मैडम ने संक्रांति का त्यौहार

क्यों मनाया जाता है इसके बारे में भी बताया मकर संक्रांति के दिन ग्रहो के राजा सूर्य देव धुन से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं सूर्य के एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करने को ही संक्रांति कहते हैं पौष मास में जब सूर्य उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इस अवसर को देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्यौहार के रूप में

मनाया जाता है । कार्यक्रम में शामिल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमल रावल ,विमला सलाम सविता , चौकीकर कांति आरसी, मंजू काहर ,गर्भवती माता धात्री माता गांव की अन्य महिलाएं भी शामिल रही

Comments are closed.