घोड़ाडोंगरी
सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया ।शनिवार दोपहर पश्चात सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटक मंचन, देश भक्तिगीत ,लोकनृत्य ,लोकगीत शैक्षिक संवाद से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।प्राचार्य विवेक तिवारी ने कहा कि वार्षिक उत्सव मनाने का हमारा प्रयोजन विद्यार्थियों में सामाजिकता, सामूहिकता और संगठनात्मक की भावना
विकसित करना, जिसके माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर उन्हें नया अनुभव मिलता है उनमें संस्कृतिकता की भावना विकसित होती है । सीएम राइज विद्यालय की छात्रनायिका सुभ्रा टेम्रवाल ने बताया कि पूरे शिक्षा सत्र में आयोजित विभिन्न गतिविधियों जिसमें बालसभा, सीसीएलई ,खेलकूद, सांस्कृतिक एकेडमी एवं शाला के बाहर जिलास्तर एवं राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर प्राचार्य श्री विवेक तिवारी जी
द्वारा सम्मानित किया गया । वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मध्यांतर में प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत किया गया वही सीएम राइज विद्यालय के शिक्षकों को भी उत्कृष्ट कार्य करने पर अभिनंदन व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने बताया कि हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों को पठन-पाठन संबंधी गतिविधियों का आयोजन ही नहीं होता वरन् विद्यार्थियों में बहुमुखी विकास के लिए अनेक कार्यक्रम
आयोजित किए जाते हैं इनमें सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी का वार्षिकोत्सव अपना विशेष महत्व रखता है । प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में उत्साह और उमंग के साथ वार्षिकउत्सव संपन्न हुआ । गौरतलब हो की ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में मनोरंजन ही नहीं बल्कि सभी छात्र/छात्राओं में रुचियां और प्रगति का लेखा-जोखा जानना होता है इस आयोजन से सभी विद्यार्थियों में नए उत्साह और प्रेरणा की अनुभूति होती है ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
Comments are closed.