दिव्यांगजन कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम

ग्राम भारती महिला मंडल विभिन्न प्रशिक्षणो का आयोजन लगातार करते आ रही है ।इसी संदर्भ मैं सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से दिव्यांगजन हितग्राहियों के लिए डाटा एंट्री एवं पिकल मेकिंग ट्रेड में 120 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पंजीयन ग्राम भारती महिला मंडल किया गया। प्रशिक्षणार्थियों की डेमो क्लास शुभारंभ की जा चुकी है, जिससे वह अपनी क्लास में लगातार आए। प्रशिक्षणार्थियों को कंप्यूटर एवं विभिन्न प्रकार के अचार की प्रक्रिया मसाला तैयार

करना, पैकिंग करना तथा संस्था द्वारा गुलदस्ते बनाना नारियल सजाना पूजा की थाली तैयार करना। गेम खिलवाना। प्रशिक्षण को रोचक बनाते हुए प्रशिक्षक अपनी भूमिका निभा रहे हैं ।जिससे प्रशिक्षणार्थी का आत्म बल बढ़ाते हुए जन सामान्य की तरह अपना कार्य करें। सामाजिक न्याय विभाग बैतूल से उपसंचालक श्रीमती रोशनी वर्मा मैडम, श्री एन एस नररे तथा श्री उमेश मासोदकर का आकस्मिक प्रशिक्षण अवलोकन करने पधारे। प्रशिक्षण मे उपस्थित सभी दिव्यांगजनों से प्रत्यक्ष चर्चा की।

प्रशिक्षणार्थी द्वाराअत्यधिक प्रसन्नता के साथ अपनी जानकारी दी ,कि हमें विषय के अतिरिक्त भी अन्य चीज सिखाई जा रही है ।यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। प्रशिक्षणार्थियों ने पूर्व में लिए गए प्रशिक्षण के दौरान आज वह रोजगार व स्वरोजगार कर रहे हैं। यह जानकारी दी। अतिथियों द्वारा दिव्यांगों के लिए क्या-क्या योजनाएं हैं जानकारी दी तथा उन्हें शीघ्र लाभान्वित करने का आश्वासन दिया। प्रशिक्षण की अत्यधिक प्रशंसा की गई।

संस्था प्रमुख श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिदिन उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को गिफ्ट दिलवाकर उनका सम्मान किया गया ।जिससे आगामी समय वह प्रशिक्षण का पूरा लाभ ले तथा प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराये। संस्था कोषाध्यक्ष श्रीमती नंदा सोनी ,लीलाधर गाडेकर,प्रशिक्षक श्रीमती उज्ज्वला नागवंशी, बिंदेश्वरी यादव,ज्योति बागडे, प्रहलाद्द आरसे,शबनम शेख,प्रशांत ठाकुर उपस्थित थे।
,

Comments are closed.