विद्यार्थियों को परीक्षा के भय से मुक्त रहने के दिए टिप्स* राष्ट्रीय युवा दिवस पर केंद्रीय विद्यालय में आयोजित किया “परीक्षा मित्र” कार्यक्रम

*
सारनी – स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज और केंद्रीय विद्यालय सारनी के संयुक्त तत्वावधान में परीक्षा मित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को परीक्षा के भय से मुक्त होने के सुझाव दिए गए। इस वक्तव्य के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा से लगने वाले भय के कारण और उनके निवारण के बारे में बताया गया।

जिसमे मुख्य रूप से मोबाइल सोशल मीडिया से होने वाले शारीरिक मानसिक और समय के नुकसान को स्पष्ट किया गया तथा आने वाले कुछ समय के लिए इनसे मुक्त होकारके नियम से पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा गया। बच्चो की मानसिक एकाग्रता के लिए राजयोग मेडिटेशन भी कराया गया और रोज सुबह उठकर अपने मन को श्रेष्ठ विचारो से देकर सशक्त बनाने

की विधि भी बताई। केंद्रीय विद्यालय सारनी में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी विद्यालय सारनी की ओर से बी के तरुण, बी के भारती (बागडोना), बी के भारती (सारनी) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वही केंद्रीय विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल भारती, शिक्षक धनराज भालेराव समेत अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और मार्गदर्शक बताया तथा ब्रह्माकुमारीज को ऐसे अन्य कार्यक्रम करते रहने के लिए कहा।

Comments are closed.