स्वामी विवेकानंद जी का जीवन राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पितरहा -विवेकतिवारी
घोड़ाडोंगरी । प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन युवा दिवस के मौके पर सीएम राइज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से प्रातः 10:30 तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ,वंदे मातरम व स्वामी विवेकानंद जी की ऑडियो एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के संदेश प्रसारण हुआ तत्पश्चात रेडियो प्रसारण में दिए गए संकेतों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम संपन्न हुआ । सीएम राइज विद्यालय
के कक्षा 6वीं से 12वीं तक लगभग 450 छात्र/ छात्राओं एवं शिक्षकों ने वृहद स्तर पर सूर्य नमस्कार में सहभागिता की । मध्य प्रदेश के पूरे शैक्षणिक संस्थानों में एक ही निर्धारित समय पर सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम गतिविधि संपन्न हुई । प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने बताया कि सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं एवं जनसामान्य को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना ।उपस्थित जनप्रतिनिधियों में पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उइके ,श्री प्रशांत गावंडे ,श्री राजेंद्र मालवीय, श्री लखनलाल मालवीय, प्रवीण अग्रवाल, जतिन(काकू )अरोरा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।श्री प्रशांत गावंडे ने अपने उद्बोधन में
छात्र/छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी पर केंद्रित प्रेरणादायक शैक्षिक संवाद एवं जीवन में शिक्षा के साथ योग पर महत्व बताया उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी भारतीय दर्शन को विश्व पटल पर रखने वाले महानायक है । श्री राजेंद्र मालवीय ने छात्रों को योग जीवन का महत्वपूर्ण अंग एवं स्वस्थ मस्तिष्क में स्वस्थ जीवन पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि रविंद्रनाथ टैगोर जी ने कहा कि यदि भारत को जानना चाहते हो तो विवेकानंद जी को जरूर पढ़ें। पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उइके ने कहा कि योग जीवन में अमूल्य हे ।योग और प्राणायाम से शरीर स्वस्थ रहता है उन्होंने सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी एवम शिक्षको पर प्रसन्नता
जाहिर करते हुए कहा कि इस विद्यालय का प्रत्येक छात्र शिक्षा के साथ हर गतिविधि में भाग लेता है । सामूहिक सूर्य नमस्कार समापन के पश्चात उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं को अंकुरित अनाज का वितरण किया गया ।कार्यक्रम के अंत में सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि स्वामी विवेकानंद प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु एवं युवाओं के शक्तिपुंज है उन्होंने पूरे विश्व में भारत के धर्म एवं संस्कृति का प्रचार किया । स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत है ।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने सभी जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिको का कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया ।
Comments are closed.