ब्रह्माकुमारीज के गीता ज्ञान यज्ञ में डाली बुराइयों की आहुति

*
▫️गीता में वर्णित राजयोग सिखाता है जीवन जीने की कला – नेहा दीदी
▫️भव्य समापन में नेहा दीदी को व्यसनों और विकारों की दी गुरुदक्षिणा तो श्रोताओं को बूंदी और केले का मिला प्रसाद
सारनी – अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय गीता ज्ञान प्रवचन का भव्य समापन संपन्न हुआ।सारणी में आयोजित इस गीता ज्ञान यज्ञ में समापन के अवसर पर हजारों श्रद्धालु की भीड़ देखने को मिली इस अवसर पर गीता ज्ञान प्रवचन करने सिवनी से पधारी ब्रह्माकुमारी नेहा बहन जी ने सभी को जीवन में गीता में वर्णित शिक्षाओं को अपना कर जीवन से बुराइयों को स्वाहा करने तथा अच्छाइयों को ग्रहण करने के लिए आह्वान किया। बुराइयों की आहुति देने के लिए

प्रतीकात्मक रूप से यज्ञ भी रचा गया जिसमें ब्रह्माकुमारी बहनों की आग्रह पर सभी ने अपने अंदर निहित एक-एक बुराई और व्यसनों की आहुति दे जीवन में पुनः बुराइयां को ना अपनाने का संकल्प लिया। नेहा बहन जी ने कहा कि जिस तरह दुनिया में कथा वाचक ब्राह्मण को दक्षिणा दी जाती है तो आज हम दक्षिणा के रूप में आपसे आपकी बुराई मांग रहे हैं तथा नित्य राजयोग का अभ्यास करने तथा ब्रह्मा कुमारीज के सेवा केंद्र पर आकर ईश्वरीय ज्ञान का श्रवण करने का आग्रह करते हैं। यह छोटा सा प्रयास निश्चित ही आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन लायेगा इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज बैतूल की संचालिका ब्रह्माकुमारी मंजू बहन जी ने सभी को ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवाकेंद्र के बारे में बताया तथा वहां जाकर निशुल्क

रूप से राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण लेने का निमंत्रण दिया।
*राजयोग का निशुल्क प्रशिक्षण आज से*
ब्रह्माकुमारीज सारणी की प्रमुख सुनीता दीदी ने बताया कि ब्रह्मा कुमारीज के सभी सेवाकेंद्रों पर राजयोग मेडिटेशन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। किसी भी आयु,वर्ग,धर्म वा जाति का व्यक्ति यह प्रशिक्षण निशुल्क प्राप्त कर सकता है। यह प्रशिक्षण सुबह 7:00 से 11:00 के बीच और शाम को 4:00 बजे से 8:00 बजे के बीच कोई भी 1 घंटे का समय निकाल करके प्राप्त किया जा सकता है। ब्रह्मा कुमारीज का स्थानीय सेवा केंद्र नगर पालिका चौक मोर डोगरी रोड सारनी में स्थित है। जहां 12 जनवरी दिन शुक्रवार से यह प्रशासन शुरू किया जाएगा जिसका आप सेवा केंद्र पहुंचकर लाभ ले सकते हैं।

Comments are closed.