पुलिस ने अवैध रूप से ले जा रहे गोवंश तस्करों को

गोवर्धन गुप्ता

शाहपुर। पुलिस ने अवैध रूप से ले जा रहे गोवंश तस्करों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। मुखविर द्वारा सुचना मिली की वाहनों में गौ वंशो को भूखे- प्यासें गलें एवं पैरों में रस्सी से बांधकर इटारसी तरफ से बीजादेही के रास्ते कत्लखाने महाराष्ट्र तरफ ले जाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एसडीओपी मयंक तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार निर्देश दिये गये है। इसी के तहत थाना प्रभारी ए.वी. मर्सकोले के द्वारा चौकी प्रभारी भौरा उपनिरीक्षक रवि ठाकुर एवं स व नि रामस्वरूप रघुवंशी चौकी भौरा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिन्हें पकड़ने हेतु मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे। जो मेन

रोड बिजादेही हाण्डीपानी के पास बेरिकेडिंग कर चेकिग लगाई गई। जो आने जाने वाले वाले वाहनों की चेकिग की। जो कुछ देर बाद एक सफेद रंग की महिन्द्रा पिक-अप. क्र- MH-27-BX-0994, एक सफेद रंग की महिन्द्रा पिक-अप.क्र.- MH- 40-CD-5907, सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर क्र. MH-37- G- 4554 आते दिखी जो पुलिस चेकिंग को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस ने पीछा कर पकडने का प्रयास किया जो उक्त तीनों वाहन के चालक कोहरे का फायदा

उठाकर वाहन छोडकर मौके से भाग गये। जिनकी आसपास इलाको में तलाश की गई। चालक मौके से फरार हो गए। सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप.क्र. MH-27-BX-0994 को चेक किया।जिसके अन्दर एक के उपर एक क्रूरतापूर्वक गोवंश गाय जिनके मुहं तथा पैर रस्सी से बंधे थे। जिसमें कुल 10 नग गौवंश भरे पाये गये। जिसमें से 9 नग गाय जीवित तथा 01 नग गाय मृत अवस्था में निकले। बाद सफेद रंग की महिन्द्रा पिक-अप क्र.- MH-40-CD-5907 को देखा जिसके अन्दर एक के

उपर एक क्रूरतापूर्वक गोवंश गाय जिनके मुह तथा पैर रस्सी से बंधे थे। जिसमें कुल 10 नग गौवंश गाय भरे पाये गये। जिसमें से 9 नग गाय जीवित तथा । नग गाय मृत अवस्था में निकले। बाद सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर क्र.- MH-37-0-4554 को देखा जिसके अन्दर 4 नग गोवंश गाय भरे पाये गये जिसमें से 03 नग गाय जीवित तथा 01 नग गाय मृत अवस्था में निकले। जिन्हें सुरक्षित गौशाला मे रखवाया गया। एवं मृत गायों का पी. एम. कराया गया। अज्ञात आरोपी वाहन चालकों के द्वारा एक सफेव रंग की महिन्द्रा पिक-अप 35- MH-27-HX-0994,

एक सफेद रंग की महिन्द्रा पिक-अप.क्र.- MH-40-CD-5907, सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर क्र. – MH-37-G- 4554 में कुल 21 नग गोवंश गाय कीमत 71.000 रूपये विधिवत् जपती पत्रक के जमा किया। बाद सफेद रंग की महिन्द्रा पिक-अप क्र- MH-27-BX-0994, एक सफेद रंग की महिन्द्रा पिक-अप क्र.- MH-40-CD-5907, सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर – MH-37-G-4554 के चालकों के विरुध्द थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक- 15:2024 धारा 4,6.9 म.प्र. यो वंश वध प्रतिषेध अधि. 2004, 11 (1) (प) पशु कुरता अधि. 1960 तथा 429 भादवि का पंजीबद कर विवेचना में लिया गया।

सराहनीय भूमिकाः अवैध गोवंशों की तस्करी को पकडने में थाना प्रभारी ए, बी, मर्सकोले, चौकी प्रभारी उनि रवि ठाकुर, सउनि रामस्वरूप रघुवंशी, प्रआर, साबुलाल, आर. राजेश सेन, आर, विनय पौर आर, धीरज काले, आर. अनुराग, आर, विनय प्रताप, आर. नीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments are closed.