प्रत्येक ग्राम प्रत्येक घर जाकर अयोध्या से आए पत्रक , स्टीकर व अक्षत

प्रमोद सूर्यवंशी

22 जनवरी को प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप विग्रह की दिव्य और भव्य प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में की जावेगी इस निमित्त राम भक्तों की टोली आमला वि.ख. के प्रत्येक ग्राम प्रत्येक घर जाकर अयोध्या से आए पत्रक , स्टीकर व अक्षत बांटकर निमंत्रण दे रहे। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की बैठक लेकर 22 जनवरी को अपने घर , मोहल्ले और ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाकर घरों में तोरणद्वार लगाने , रंगोली बनाने , घरों और मंदिरों में दीपमालिका सजाने ,नदी और सरोवरों में दीपदान करने , रामायण पाठ , हनुमान चालीसा व

रामरक्षास्त्रोत का सामूहिक पाठ करने , भजन संध्या , शंख ध्वनि , घंटानाद ,भगवा पताका लगाकर श्री राम के नाम का दीवार लेखन कर कार्यक्रम को करने हेतू लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। आमला के विभिन्न ग्राम अन्नधारिया , ससाबड़ , नाहिया , अंबाड़ा , झीटापाटी , पंखा , बेलमंडई ,नयेगांव ,ससुन्द्रा , देवठान , नांदपुर , रमली , परसोड़ा , रंभाखेड़ी , हसलपुर , आमला में स्वयंसेवक नरेंद्र प्रसाद सोनी ,नरेंद्र गढ़ेकर , कार्तिक राम बारपेटे , सुभाष घीडोडे , प्रमोद सूर्यवंशी ,

प्रवीण चौहान , योगेश सोनी , लखन बारपेटे , महेश वराठे , दीलिप माथनकर , मनोज गढ़ेकर , राहुल नरवरे , चंद्रकिशोर पुण्डे , हरि मोहबे , राजू मालवीय , विट्ठलराव बारस्कर , प्रवीण चौहान , घनीराम गढ़ेकर , अभिनव समाज कल्याण संगठन सहित अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठन इस अभियान में लगें है

Comments are closed.