पिपरी के युवक का एल्बम होगा रिलीज ,आने के पहले ही मचाई धूम

अभी तक गानों को सुनने के लिए फिल्मी दुनिया पर ही लोग डिपेंड हुआ करते थे । लेकिन आज के समय में स्थानीय प्रतिभा भी अपना जौहर दिखाने लगी है और घोड़ा डोंगरी जैसे आदिवासी अंचल की प्रतिभा भी उभर कर सामने आ रही है ।कुछ ऐसी ही घोड़ाडोंगरी के समीप पिपरी गांव में रहने वाले युवा दीपक धुर्वे का नया एल्बम 20 जनवरी को रिलीज हो रहा है ।

सतपुड़ा ट्राफी को लाइव देखने के लिये चेनल को suscraibe करे

https://youtube.com/@aajkakhulasha6268?si=XX1dkAQTekNC6pIu

उनके इस एल्बम का शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग बड़े बेसब्री के साथ उनके एल्बम का इंतजार कर रहे हैं ।घोड़ाडोंगरी के युवा दीपक धुर्वे बताते हैं कि उन्होंने जंगल सत्याग्रह फिल्म में भी काम किया है और यह फिल्म मई तक रिलीज हो जाएगी । दीपक ने बताया कि उनका नया एल्बम युवाओं पर आधारित है। आज के समय में युवा वर्ग काम की तलाश में अन्य जिलों में जाता है और उनकी प्रेमिका की व्यथा को व्यक्त करता है उनका एल्बम

जिसमें प्रेमिका अपने प्रेमी से कहती है कि शादी का सीजन आ रहा है और मेरे परिवार वाले भी मेरी शादी करने के इच्छुक हैं ।इसलिए तुम जहां भी हो जल्दी से घर आ जाओ और मेरे परिवार वालों से रिश्ते की बात कर लो।

कुछ इसी थीम पर आधारित उनका एल्बम आदिवासी गोंडी गीत ” नीवा बिना नवा जीवा लागो ना” इसी महीने की 20 तारीख तक रिलीज हो जाएगा जिसका गीत उन्होंने खुद लिखा है ओर गाया और साथ में है परासिया की लोकप्रिय गायिका काजल धुर्वे ।

इस गीत को संगीत दिया है बैतूल के अखिलेश जैन ने दीपक घोड़ाडोंगरी में मेंस वेयर की शॉप चलाते हैं और शौकिया तौर पर अभिनय से जुड़े हुए हैं। उनके इस गाने ने आने के पहले ही क्षेत्र में धूम मचा दी है और क्षेत्र का युवा वर्ग इस एल्बम के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। जो यूट्यूब चैनल के माध्यम से दर्शकों को देखने को मिलेगा।

यूट्यूब एल्बम को डीके गोंडी जोन धमाका के नाम से यूट्यूब पर सर्च किया जा सकता है।

Comments are closed.