* शाहपुर। मां माचना स्वयं भगवान सूर्य को अर्घ्य देती है इसलिए इनका महत्व पुराणों में भी है पूर्व मुखी माचना में स्नान करने से सारे पाप कर्म नष्ट होते हैं। इसमें स्नान करने से सारे कष्टों का निवारण होता है। उक्त उदगार कथा व्यास सुश्री नित्य किशोरी ने कहे ।नगर में बजरंग उत्सव समिति एवं माचना उत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में नर्मदा पुराण एवं माचना पुराण कथा का आयोजन गुरुवार से प्रारंभ हुआ गुरुवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया जो माचना नदी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री राम मंदिर
पहुंची श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा खेड़ापति मंदिर पहुंची। यहां से शोभा यात्रा कथा स्थल पहुंची। नर्मदा पुराण में कथा व्यास बुधनी से पधारी सुश्री नित्या किशोरी शर्मा द्वारा किया जा रहा है कथा के प्रथम मां नर्मदा एवं मा माचना की महिमा का वर्णन किया गया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया वही कथा स्थल पर बैठने की उत्तम व्यवस्था होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया आरती के पश्चात महा
प्रसादी का वितरण किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की अपील की है।
Comments are closed.