रोमांचक मेच में बजरंग हीरापुर 1 रन से विजय हुई

घोड़ाडोंगरी – फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी के तत्वाधान में छटवे दिन का पहला मुकाबला सड़कवाडा11 और चौरे कंप्यूटर 11 के बीच खेला गया जिसमें सड़कवाडा 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला तथा 54 रन का टारगेट दिया वही जवाबी पारी में चौरे 11 मात्र 4ओवर में लक्ष की प्राप्ति की।

दूसरा मुकाबला बरैया 11 घोड़ाडोंगरीVS श्री राम मानस के बीच हुआ जिसमें मानस क्लब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10 ओवर में 48 रन बनाएं बरैया 11 लक्ष्य का पीछा करते 5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

तीसरे मुकाबला M.C.C.VS बजरंग क्लब हीरापुरके बीच खेला गया जिसमें बजरंग हीरापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन का टारगेट दिया वही जवाबी पारी में M.C.C.घोड़ाडोंगरी लक्ष्य का पीछा करते हुए 128 रन ही बना पाई और इस रोमांचक मेच में बजरंग हीरापुर 1 रन से विजय हुई जिसने राजकुमार की 17गेद पर 52की पारी खेली।मेन ऑफ़ द मैच शिवशंकर मवासे रहे ।आज के मुख्य अतिथि राजेंद्र मालवीय,प्रसांत गावंडेउपस्थित रहे ।

समिति के संरक्षक गोविंदा अग्रवाल संरक्षक समीर पाठक संरक्षक आनंद अग्रवाल संरक्षक रूपेश साहू संरक्षक तीर्थराज माथनकर अख़लेश लजरस संरक्षक राकेश अग्रवाल नरेंद्र चौकसे दीपक धोटे विकास सोनी राजा खान सिद्धार्थ बिहारे शशांक सोनी रोहित चौहान बडू ठाकुर अमर ज्योति शिवेंद्र यस वसीम खान दिनेश अतुलकर कपूर वर्मा सुरेश भोरसे पीरु भलावी अमरज्योति चंदेलकर रोहित अग्रवाल आकाश वर्मा उपस्थित थे।

Comments are closed.