सतपुड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। घोड़ाडोंगरी नगर में चल रही इस क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर क्रिकेट प्रेमी इतने उत्साहित हैं कि व्यापारी नेता और कर्मचारी भी टीम बनाकर खेल मैदान में उतर रहे हैं ।आज ऐसा ही एक मुकाबला सतपुड़ा मैदान पर हुआ ।
जिसमें नगर के पान व्यवसाई योगेंद्र चौकसे भाजपा नेता आभास मिश्रा, कर्मचारी समीर पाठक की अगुवाई में बम राधे क्रिकेट क्लब के नाम से टीम मैदान में उतरी ।
जिसका मुकाबला बजरंग हीरापुर की टीम से हुआ । हीरापुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 94 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम बम राधे क्रिकेट क्लब लक्ष्य प्राप्त करने के पहले ही ऑल आउट हो गई और मैच हीरापुर की टीम ने जीत लिया । रोमांचक रहे इस मुकाबले में दर्शकों ने खासा लुत्फ उठाया ।

फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी के तत्वाधान में तीसरे दिन का पहला मुकाबला सत्यम क्रिकेट क्लब घोड़ा डोंगरी vs ईगल क्लब बाकुड सत्यम क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाएं ईगल क्लब बाकुड़ ने 9 ओवर में जीत हासिल की मैन ऑफ द मैच तुषार रहे
दूसरा मैच जो खेला गया
बम राधे क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी vs बजरंग क्लब हीरापुर पहले बल्लेबाजी करते हुए बजरंग क्लब हीरापुर ने 95 रन का लक्ष्य दिया बजरंग क्लब हीरापुर ने जीत दर्ज की
तीसरा मुकाबला जो खेला गया
TCC शाहपुर vs TRD क्लब घोड़ा डोंगरी
TCC शाहपुर ने 101 रन का लक्ष्य दिया TRD क्लब घोड़ा डोंगरी ने 72 रन बना पाई TCC क्लब शाहपुर के राहुल मैन ऑफ द मैच रहे समिति के सदस्य संरक्षक गोविंदा अग्रवाल संरक्षक समीर पाठक संरक्षक आनंद अग्रवाल संरक्षक संरक्षक रूपेश साहू संरक्षक तीर्थराज मठानकर दीपक धोटे अल्केश लाजारस दिनेश अतुलकर विकास सोनी राजा खान रोहित चौहान योगेंद्र शिबू कपूर वर्मा अख्तर खान अमर ज्योति शशांक सोनी रोहित अग्रवाल सुरेश भोरसे पीरु भलावी जैद अर्जुन प्रजापति शिबू मालवी उपस्थित थे
Comments are closed.