ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के समय पर नहीं पहुंचने से ग्रामीण निराश होकर लौट रहे हैं घर वापसl
स्वीकृतक रपटा होने के पश्चात पंचायत द्वारा नहीं कराया जाए रहा निर्माण कार्य
रानीपुर,l घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंनकावाड़ी के मजदूरों ने बताया कि सरपंच सचिव कभी भी पंचायत स्तर पर मौजूद नहीं रहते हैं आवश्यक मीटिंग होने पर ही पंचायत पहुंचते हैं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उमेश यादव की दुकान से घोड़ावाड़ी मार्ग का रपटा स्वीकृत होने के बावजूद इसका निर्माण कार्य पंचायत द्वारा नहीं कराया जा रहा है वही ग्राम
पंचायत के पास भी अपनी स्वयं की बिल्डिंग है परंतु बारिश होने के पश्चात यह पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है वर्तमान में ग्राम पंचायत को सामुदायिक भवन में संचालित किया जा रहा है यहां पर आवश्यक पंचायत के दस्तावेज भी धूल खाते हुए नजर आ रहे हैं यहां तक कि उनके पास स्वयं की एक अलमारी तक भी नहीं है जिसमें पंचायत के अभिलेख रखे जा सके सामुदायिक भवन में पंचायत के आवश्यक दस्तावेज रददी के
रूप में अभिलेख पड़े हुए हैं हाल ही में ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत स्तर पर नाली का निर्माण कार्य का कार्य प्रगति रथ दिख रहा है परंतु पंचायत द्वारा इन नाली के ऊपर इसमें भी ढक्कन लगाना उचित नहीं समझ रहे हैं ग्रामीण सुनीता यादव उर्मिला यादव कृष्ण यादव गुड़िया यादव गब्बर धुर्वे रामप्रसाद परते फुलवंती यादव सीता यादव अनीश यादव संदीप परत्ते सहित आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन इस नाली
में मवेशियों के गिर जाने से भय बनी हुई रहती है पंचायत स्तर पर बात करने पर पंचायत सचिव द्वारा कहा जाता है कि नाली पर ढक्कन लगाने का काम पंचायत का नहीं है जिस भी व्यक्ति को ढक्कन लगाना है वह स्वयं के खर्चे पर ढक्कन लगाने का कार्य करें मनरेगा के कार्य भी हुए बंद ग्राम पंचायत अंनकावाड़ी के अंतर्गत आने वाले खोखरा ग्राम में मनरेगा के तहत तालाब का निर्माण कार्य भी पिछले कई दिनों से बंद है जिससे ग्रामीणों को पलायन कर दूसरे गांव में मजदूरी करने
जाना पड़ रहा है ग्रामीणों ने रोजगार सहायक पर आरोप लगाते हुए बताया कि हम जब भी पंचायत में कार्य मांगने के लिए जाते हैं तो हमें धमकाया जाता है और अभी कोई कार्य चालू नहीं है जब कार्य चालू होगा तो सूचना दे दी जाएगी यह कहकर हमें वापस लौटना पड़ता है ग्रामीणों ने अब सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने का मन बनाया है और शीघ्र ही सीएम हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की जाएगी और उससे भी बात नहीं बनी तो हाल ही में जिले में आए नए
जिला कलेक्टर से शिकायत कर पंचायत स्तर पर कार्य दिलाने की मांग भी की जाएगी पंचायत के उपसरपंच श्याम यादव ने हाल ही में पंचायत में हुए निर्माण कार्य नाली का भुगतान भी शीघ्र दिलाए जाने की मांग भी उच्च अधिकारियों से की है l इनका कहना मैं सीघ्र दिखवा लेती हूं कि ग्राम पंचायत अंनकावाड़ी में क्या चल रहा है ग्रामीणों की हर समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाएगा फिरदोस् शाह जनपद पंचायत सीईओ
Comments are closed.