रानीपुर l घोड़ाडोगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रतनपुर के डोबरीढाना मैं बिगत पिछले पांच माह से बिजली के पोल टूट जाने से बिजली व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा सी गई है ग्राम के उपसरपंच कमलेश मर्सकोले हीरे सिग ने बताया की बिजली के पोल
बारिश के समय से टूटे हुए पड़े हैं अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी आज तक किसी भी प्रकार का सुधार कार्य विभाग द्वारा नहीं किया गया है ग्रामीणों को मशक्कत करके इधर-उधर से बिजली की व्यवस्था बनानी पड़ती है ग्रामीणों को हमेशा भय बना हुआ रहता है कि की कभी किसी भी व्यक्ति करंट की चपेट में ना आ जाए ग्राम के ही युवक इकेस मरकाम पिछले दिनों मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करके बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की थी जिस पर विद्युत विभाग द्वारा गांव में पोल गड़ाने के लिए गड्ढे तो खोद दिए परंतु पोल नहीं गड़ाए गए अब ग्रामीणों ने फिर कम में हेल्पलाइन में शिकायत करने का मन बनाया है और शीघ्र ही बिजली की समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने की
बात ग्रामीणों द्वारा की जा रही है ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में दी जाने वाली 10 घंटे बिजली एवं 24 घंटे दी जाने वाली बिजली के तारों को भी पेड़ों के सहारे छोड़ दिया गया है जिससे उन्हें हमेशा दुर्घटना घटने की संभावना बनी हुई रहती है। इनका कहना सीजन चालू होते ही सारे कर्मचारी बिजली व्यवस्था जटाने में लग गए थे आपके द्वारा जानकारी मिली है शीघ्र ही जानकारी लेकर बिजली व्यवस्था में सुधार करवाता हूं यही गोविंद राव डोंगरे ए ई शाहपुर
Comments are closed.