ग्राम पंचायत बानाबेहड़ा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्राः विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को दी जानकारी,
ग्राम पंचायत बानाबेहड़ा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्राः विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को दी जानकारी,
शाहपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही “विकसित भारत संकल्प यात्रा” की गारंटी वाली गाड़ी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत बानाबेहड़ा पहुंचकर भारत सरकार की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही “विकसित भारत संकल्प यात्रा” की गारंटी वाली गाड़ी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत बानाबेहड़ा पहुंचकर भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रति जन जागरूकता की और वंचित पात्रों को योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक किया। शिविरों में विद्यार्थियों और आमजन ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन के पहुंचने पर स्वागत किया।
बता दें कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में विभागवार काउंटर लगाए गए है। इन काउंटरों पर नागरिकों का विभिन्न योजनाओं के तहत हाथों-हाथ पंजीकरण किया जा रहा है। शिविरों में स्थानीय स्कूली बच्चो द्वारा प्रस्तुतियों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित कर योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाई। इस दौरान प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। साथ ही भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती मेंता रामपाल मर्सकोले, उपसरपंच श्रीमती ममता अशोक मालवीय, भाजपा नेता लादुराम यादव, राजेंद्र साहु, महादेव मर्सकोले ,मोहन यादव पंच, शिवनाथ मरकाम, जगदीश कवडे ,शांति बारसे, रजनी चौहान बाबू मरकाम सचिव सत्यनारायण ठाकुर, रोजगार सहायक विनोद कलमें,एवं समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments are closed.