साढ़े तीन घँटे का जाम देखे क्या हुआ वीडियो

प्रकाश सराठे

धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम चक्का जाम में हुआ परिवर्तित रानीपुर l घोड़ाडोगरी तहसील में हो रही बिजली कटौती को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले क्षेत्र के सैकड़ो गांव के किसानो ने आज घोड़ाडोगरी
सब स्टेशन के सामने धरना प्रदर्शन किया देखते ही देखते धरना प्रदर्शन चक्का जाम में परिवर्तन हो गया किसानों ने बताया कि खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिलने से परेशान किसानों ने आज आक्रोशित होकर विद्युत वितरण कंपनी के सब स्टेशन घोड़ाडोंगरी के सामने भारतीय किसान

संघ के नेतृत्व में विशाल धरना दिया किसान खेती के लिए बिजली नहीं मिलने से परेशान है किसानों का कहना है कि बिजली नहीं मिलने के कारण रवि की फसल सूखने लगी है आकर्षित किसान मंच से अपनी बात कहते रहे उसके बाद भी जब विद्युत वितरण कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिला तो नाराज किसान दोपहर 12: 50 गुस्से

में आकर घोड़ा डोंगरी सारणी मार्ग पर बैठ गए जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी किसानों के मुख्य सड़क पर बैठने के कारण घोड़ा डोंगरी सारणी मार्ग पर जाम लग गया उसके बावजूद दोपहर 12:50 पर आई एक एंबुलेंस को किसानों ने रास्ता दिया और उसे जाने दिया वही जाम लगने के कारण इस मार्ग से आने जाने वाले यात्रियों को रुकना पड़ा भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अशोक मलैया ने बताया कि

धरना प्रदर्शन देने के पूर्व 22 दिसंबर को एक ज्ञापन तहसील ऑफिस में भी बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज को लेकर सोपा गया था परंतु लोग वोल्टेज एवं बिजली की अघोषित कटौती में किसी भी प्रकार से सुधार नहीं आने के कारण आज उन्हें धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने के लिए विवस होना पड़ा किसान अधिकारियों से लिखित आश्वासन देने के पश्चात में ही

धरना समाप्त करने के बात करते हुए नजर आए तब शाहपुर से आए एई गोविंद राव डोंगरे ने दो दिवस के अंदर संपूर्ण बिजली की व्यवस्था में सुधार हुआ लो वोल्टेज एवं अघोषित बिजली कटौती की समस्या हल करने की बात कही तब जाकर किसानों ने धरना प्रदर्शन हुआ चक्का जाम समाप्त किया

Comments are closed.