खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिलने से परेशान किसानों ने आज आक्रोशित होकर विद्युत वितरण कंपनी के सब स्टेशन घोड़ाडोंगरी के सामने भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में विशाल धरना दिया किसान खेती के लिए बिजली नहीं मिलने से परेशान है किसानों का कहना है कि बिजली नहीं मिलने के कारण रवि की फसल सूखने लगी है आकर्षित किसान मंच से अपनी बात कहते रहे उसके बाद भी जब विद्युत वितरण कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिला तो नाराज किसान दोपहर 12:30 बजे
गुस्से में आकर घोड़ा डोंगरी सारणी मार्ग पर बैठ गए जिसमें बड़ी संख्या में किस महिलाएं भी थी किसानों के मुख्य सड़क पर बैठने के कारण घोड़ा डोंगरी सारणी मार्ग पर जाम लग गया उसके बावजूद दोपहर 12:50 पर आई एक एंबुलेंस को किसानों ने रास्ता दिया और उसे जाने दिया वही जाम लगने के कारण इस मार्ग से आने जाने वाले यात्रियों को रुकना पड़ा फिलहाल धरना प्रदर्शन चालू है
Comments are closed.