सुशासन दिवस के रूप में मनायी अपने आदर्श अटल जी की जयंती

प्रमोद सूर्यवंशी

*भाजपा कार्यकर्ताओ ने बुथ स्तर पर सुशासन दिवस के रूप में मनायी अपने आदर्श अटल जी की जयंती*
*बुथ पर कार्यकर्ताओ ने किया माल्यार्पण , जनता जनार्दन एवम लाभार्थियों के समक्ष रखी भाजपा के सुशासन,कल्याणकारी योजनाएं एवम उपलब्धिया*

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला के कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ स्तर पर भाजपा के संस्थापक एवम आदर्श पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई। भाजपा नगर मंडल के बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमो में कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने आदर्श भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर समग्र राष्ट्र एवम भारतीय जनता पार्टी के लिए उनके योगदान को याद किया।
सुशासन दिवस के अवसर पर आमला सारणी विधानसभा से विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे , भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गढेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख , यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव समेत कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने अपने आदर्श पुरुष अटलजी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया ।

*बुथ पर कार्यकर्ताओ ने किया माल्यार्पण , जनता जनार्दन एवम लाभार्थियों के समक्ष रखी भाजपा के सुशासन,कल्याणकारी योजनाएं एवम उपलब्धिया*

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल आमला अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख एवम कार्यकर्ता पदाधिकारियों के द्वारा मंडल के प्रत्येक बूथ स्तर पर आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवम अपने आदर्श एवम प्रेरणा स्रोत अटल जी के जीवन चरित्र एवम व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । एवम भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल बनने तक की यात्रा में अटल बिहारी वाजपेयी जी के योगदान को याद किया गया ।
वही भाजपा कार्यकर्ताओ ने विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों एवम आम जनता के साथ भाजपा नीत केन्द्र एवम राज्य सरकार की अंत्योदय केंद्रित गरीब एवम किसान कल्याण को समर्पित योजनाओ, भाजपा सरकार की उपलब्धियों ,एवम भाजपा सरकार के सुशासन पर चर्चा करी।

*सुशासन दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया विकसित भारत ब्रांड एम्बेसडर अभियान का शुभारंभ*
सुशासन दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करने एवम सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचने के महत्वकांक्षी उद्देश के साथ प्रारंभ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा के व्यापक प्रचार उद्देश्य से कार्यकर्ताओ ने आम जनों को नमो एप के माध्यम से विकसित भारत ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए अभियान का शुभारंभ किया।

हमारे प्रेरणापुरूष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती पर उन्हें शत् – शत्
कल्याणकारी नीतियों, प्रगतिशील एवं लोकप्रिय शासन को समर्पित सुशासन दिवस की सभी को अनंत शुभकामनाएं।

डॉ योगेश पंडाग्रे
आमला सारणी विधानसभा

Comments are closed.