दादाजी दरबार में मनाया जायेगा श्री बड़े दादाजी का बरसी पर्व

प्रमोद सूर्यवंशी

आमला समेत क्षेत्र के आस्था के केंद्र श्री दादाजी दरबार सोनातलाई में दादाजी भक्तो के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार दिन रविवार को श्री बड़े दादाजी महाराज की बरसी श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। मार्गशीर्ष सुदी तेरस को आयोजित श्री श्री १००८ केशवानंद जी बड़े दादाजी महाराज जी का बरसी पर्व दादाजी दरबार सोनातलाई के मुख्य पर्व में से एक है प्रातः पंचामृत अभिषेक एवम आरती के साथ श्री दादाजी महाराज की सेवा प्रारंभ होगी। दोपहर एक बजे निशान चढ़ने के साथ महा आरती की जाएगी एवम पश्चात श्री दादा दरबार में श्री भंडारे का आयोजन किया जाएगा है ।

दादाजी दरबार सोनतलाई से जुड़े नामदेव देशमुख ने कहा की सभी दादाजी भक्तो से आग्रह है की पुण्य अवसर पर श्री दादाजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करे।

Comments are closed.