आज शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोगरी में *विकसित भारत @2047 आइडिया पोर्टल* के प्रचार प्रसार पर संगोष्ठी आयोजित की गई संगोष्ठी में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए सभी को स्वरोजगार से जोड़ना होगा कार्यक्रम प्रभारी प्रो हेमंत निरापुरे ने विकसित भारत के लिए , अलग-अलग आइडिया छात्रों को बताएं एवम समाज के सभी वर्गों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग देने की अपील की और छात्रों से विकसित भारत@20147 पोर्टल पर जाकर इसके क्यू आर कोड को स्कैन कर भारत को विकसित करने हेतु अपने आइडिया
पंजीकृत करने की अपील भी की,इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा होलिका उइके एवं देवली धुर्वे ने भी विकसित भारत में योगदान हेतु अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम का संचालन डॉ देवकृष्ण मगरदे ने एवं आभार प्रदर्शन श्री मोहित भोपते के द्वारा किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों सहित समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी मौजूद रहे l
Comments are closed.