शासकीय महाविद्यालय सारणी में आज दिनांक 19/ 12/ 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत *विकसित भारत 2047* विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने बताया की महाविद्यालय में आज राजभवन एवं मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार *विकसित भारत 2047* के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के नोडल अधिकारी विकसित भारत 2047 डॉ. सुखदेव डोंगरे को आमंत्रित कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया। डॉक्टर सुखदेव डोंगरे ने
बताया कि विकसित भारत 2047 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है। इसे हम सब मिलकर प्राप्त करेंगे। उन्होने संविधान पर परिचर्चा करते हुए हमारे अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार हम अपने अधिकारों के प्रति सचेत होते हैं हमें हमारे कर्तव्य के प्रति भी उतने ही जिम्मेदार होना चाहिए। जिस दिन हम अपने कर्तव्य के प्रति उठ खड़े होंगे उस दिन भारत देश को विकसित होने से विश्व की कोई शक्ति रोक नहीं सकेगी, इसलिए हम सबको इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने सुझाव
mygov.in पोर्टल पर जरूर दर्ज करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग से डॉक्टर हरीश लोखंडे, समाजशास्त्र विभाग से डॉक्टर मनोज कुशवाहा, हिंदी विभाग से डॉक्टर अंजना राठौर, स्पोर्ट अधिकारी श्री मनोज नागले ,श्री अनिल तुमडा़म ,श्रीमती अर्चना महाले ,श्रीमती निकिता सोनी, श्रीमती सविता पटेल सहित समस्त स्टाफ एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Comments are closed.