*विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा सरकार की योजनाओं से प्रत्येक हितग्राही हो लाभान्वित, समस्याओं का हो त्वरित समाधान :डॉ योगेश पंडाग्रे*
_________________________
*विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने दिखाई मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी को हरी झंडी,ग्राम अंधारिया से हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा हुआ शुभारंभ*
_________________________
*शुभारंभ के दौरान भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को मिला हितलाभ , साझा किए अपने अनुभव*
_________________________
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करने एवम सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचने के महत्वकांक्षी उद्देश के साथ प्रारंभ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा को आज आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख
सरपंच मीनावती गढेकर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों एवम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजन के साथ, रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
ग्राम अंधारिया में जनपद स्तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को अपने संबोधन में आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा की प्रदेश के साथ ही पाँच राज्यों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, एवम माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में निकाली जा रही इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की अंत्योदय केंद्रित गरीब कल्याण को समर्पित विभिन्न लोक हितैषी, एवम जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं से छूटे हुए हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति को लाभान्वित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी , गारंटी पूरी होनी की गारंटी है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा नीत
केंद्र एवम राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का काम इस यात्रा के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा
शासन के अधिकारी एवम कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवम ईमानदारी से कर भाजपा सरकार के समाज एवम गरीब कल्याण के ध्येय में अपना योगदान सुनिचित करे। दूसरी बार विधायक के रूप में ग्राम अंधारिया आगमन का सौभाग्य प्राप्त हुआ मैं आप सभी के द्वारा दिए प्रचण्ड मतों के लिए आप सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हू एवम आप सभी की समस्याओ के समाधान के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं।
हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीवी मुक्त भारत का संकल्प लेते है।
इस दौरान विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने टीवी से ग्रसित मरीज के बेहतर पोषण के लिए छः माह का खर्च उठाने का संकल्प लिया।
भाजपा नीत केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओ की जानकारी देते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने अपने संबोधन में कहा की भाजपा के सर्वोच्च प्राथमिकता जिसमे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विभिन्न योजनाओं का हित लाभ प्राप्ति सुनिश्चित करवाना ही, विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है ।
*आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विजय डॉ योगेश पंडाग्रे का अंधारिया के ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, किया अभिनंदन*
आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र से एतिहासिक मतों के साथ दूसरी बार विजय होने के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रथम बार ग्राम अंधारिया पहुंचे विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का ग्राम वासियों ने गाजे बाजे के साथ पुष्प मालाओं एवम शाल श्रीफल से अभिनंदन किया।
*लाभान्वित हितग्राहियों वितरित किए प्रमाणपत्र , हित ग्राहियो ने साझा किए अपने अनुभव*
विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने उज्जवला योजना आयुष्मान योजना समेत विभिन्न योजनाओ के हित धारकों एवम लाभान्वित हित ग्राहियो को प्रमाणपत्र वितरित किए । वही लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए।
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ विकास खंड के विभिन्न ग्रामों में रथ करेंगे भ्रमण*
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विकासखंड स्तर कार्यक्रम में आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवम जनप्रतिनिधियों ने प्रचार रथ का विधिवत पूजन कर, आमला विकास खंड के विभिन्न ग्रामों के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विभिन्न केंद्रिय एवम राज्य सरकार के योजनाओ के हितग्रहियो एवम ग्रामीणों ने गारंटी की गाड़ी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा आधार कार्ड अपग्रेड के लिए कैम्प आयोजित किए जाएंगे। खाद्य विभाग द्वारा उज्जवला योजना के नए पंजीयन, पशुपालक, मछुआरे के क्रेडिट कार्ड के लिए नए आवेदन लिए जाएंगे, जन धन जीवन ज्योति योजना के नए आवेदन, कृषि विभाग द्वारा केसीसी उन्नत कृषि यंत्र, पीएचई विभाग नल जल योजना,राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान निधि एवं स्वामित्व योजना के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान राजस्व विभाग, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्व सहायता समूह तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सिकिल सेल एवं स्वास्थ्य परीक्षण, आष्युमान कार्ड निरामय योजना, आयुष स्वास्थ्य शिविर, स्वनिधि योजना, पीएम पोषण योजना, किसान समृद्धि केन्द्र, प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र, उन्नत कृषि यंत्र प्रदर्शन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जन धन, जीवन ज्योति, आधार सेवा केन्द्र, सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा केन्द्र, मत्स्य क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय पशुधन योजना, आदि योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ प्राप्त होंगा ।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने किया वही नरेंद्र प्रसाद सोनी ने आभार व्यक्त किया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव , एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया जनपद पंचायत सी ओ संजीत कुमार श्रीवास्तव भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवम सांसद प्रतिनिधि रामकिशोर देशमुख
मीनावती गढेकर हरी यादव ,अशोक नागले राजेश पंडोले गोपेंद्र सिंह बघेल जोहरी वाडिवा गुणवंत सिंह चड्डा घनीराम गढेकर नरेंद्र प्रसाद सोनी बसंत ऊडूकले मनोज कश्यप , रोहित दुबे, ज्ञानप्रकाश बनाईत सीमा विक्रम बेले ,शिवपाल उबनारे शेखर पंडाग्रे दिलीप माथनकर सुखदेव चौहान प्रदीप चौहान प्रवीण चौहान अनिल यादव हरी मालवीय अरविंद बडे जग्गी सोनपुरे अखिलेश गीतकर विशाल नरवरे राकेश वर्मा समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Comments are closed.