जीतू पटवारी बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ,कांग्रेसियों ने फोड़े फटाखे।

 

बैतूल ।प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कमलनाथ की जगह अब कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई है। वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है एवं हेमंत सत्यदेव कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है ।
कांग्रेस द्वारा जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही चिचोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जयस्तंभ चौक पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया गया।

राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है वे अब कमलनाथ की जगह लेंगे।

आतिशबाजी के दौरान छात्र नेता हर्ष भुसारी ,युवा नेता सैम आर्य ,यु.का प्रदेश सचिव मोहित आर्य ,मिक्की आर्य ,पलाश आर्य ,प्रशांत विक्की आर्य ,क्रशांशु बावने ,पप्पू ख़ान ,शुभम यादव ,हीरा काकोड़िया सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपास्थित रहे।

Comments are closed.