*शासकीय महाविद्यालय सारणी में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा दिया गया स्वच्छता का संदेश* शासकीय महाविद्यालय सारणी में आज दिनांक 16 /12/ 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर की सफाई की गई एवं पौधों को पानी दिया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना की दैनिक गतिविधियों के अंतर्गत प्रति सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अंतर्गत आज युवा भारत पोर्टल पर स्वयंसेवकों
का पंजीयन करा कर कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रदीप पंद्राम द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य लक्ष्य एवं एनएसएस लोगो का परिचय दिया गया । साथ ही इस कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर हरीश लोखंडे ने प्रकृति पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया गया कि हम दैनिक जीवन में प्लास्टिक बैग्स एवं प्लास्टिक से बने चीजों का बहुत ज्यादा उपयोग कर
रहे हैं जिसे प्रकृति एवं हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। महाविद्यालय को प्लास्टिक मुक्त बनाना है जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों का योगदान आवश्यक है। इस अवसर पर श्री अनिल तुमडा़म ने पीने के पानी के लिए प्लास्टिक बोतलों को प्रयोग में ना लाकर धातुओं की बोतलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर अंजना संजय राठौर, श्री उत्तम साहू, श्रीमती दीपिका सोनी, श्रीमती निकिता सोनी, श्री सहदेव सूर्यवंशी, श्री वीरेंद्र चौरे, डॉक्टर प्रताप सिंह राजपूत, श्री शाहिद सिंघानिया, समस्त स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक अमन कश्यप, अभय साहू, कु.वर्षा साहू, शिवशक्ति भोरसे, संस्कार चक्रवान, खुशी राय एवं भारी संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित थे।
Comments are closed.