कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ सप्ताह ज्ञान यज्ञ

रानीपुर

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ सप्ताह ज्ञान यज्ञ श्रीमद् भागवत पुराण ग्राम मायावनी में सिनोटिया परिवार द्वारा कलश यात्रा एवं समस्त ग्राम के देवी देवताओं का पूजन अर्चन कर, हुआ श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कथावाचक पंडित भूपेंद्र बिलगैया जी कथा के प्रथम की कथा में वेदव्यास जी सुखदेव मुनि जी के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए नारद जी द्वारा श्रीमद् भागवत पुराण की सप्ताह विधि का लोक कल्याण हेतु प्रचार प्रसार के मार्मिक प्रसंगों को कथा में श्रवण कराया

साथ ही उन्होंने वर्तमान समय में नारद जी जैसे संवाददाता की आवश्यकता पर भी बल दिया जो संपूर्ण समाचार को यथा विधि प्रस्तुत कर सके बिना किसी तर्क वितर्क और अपनी ओर से विश्लेषण ना लगाते हुए, समाचार और सूचनाओं का प्रचार प्रसार कर सके लोक कल्याण की दृष्टि से संपूर्ण दुनिया के प्रथम संवाददाता है हमारे नारद जी और उनका हेतु केवल लोक कल्याण ही है परोपकार ही है

Comments are closed.