रानीपुर lकलश यात्रा के साथ शुरू हुई संगीतमय भागवत कथा l रानीपुर l घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मयावनी मैं सात दिवसीय संगीत मय भागवत कथा का आयोजन स्वर्गीय श्री गोरे भगवान एवं स्वर्गीय माताजी बुदिया बाई की स्मृति में प्रारंभ की गई संगीत मयभागवत कथा मैं सर्वप्रथम कलश यात्रा निकाली गई जो की ग्राम के मुख्य भागों से होकर गुजरी वह जगह-जगह श्रद्धालुओं भक्तों ने भागवत कलश की पूजा अर्चना की उसके पश्चात कलश यात्रा खेड़ापति मंदिर पहुंची खेड़ापति मंदिर में पंडित भोला महाराज द्वारा कलश यात्रा का भव्य स्वागत कर पूजन अर्चन किया गया उसके पश्चात कलश यात्रा कथा आयोजक नंदू जयंती बाई सिनोटिया के घर पहुंची भागवत कथा आयोजक अनिल सिलोटिया ने बताया कि 13 दिसंबर 2023 से भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ किया जा रहा है भागवत कथा का विश्राम
गंगा पूजन हवन पूजन आरती व भोजन प्रसादी के साथ 19 दिसंबर 2023 को किया जाएगा कथा वाचन का समय प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा कथा आयोजन इमरत टुन्नू सिनोटिया कोमल खुशी पोथीराम कैलाश विनोद प्रकाश ईश्वर दास अनिल शिवकुमार भगवान दास सिनोटिया ने भागवत कथा का श्रवण करने के लिए क्षेत्र वासियों से अपील की है ग्रामीणों ने कहा की भागवत कथा प्रारंभ होने से क्षेत्र में भक्ति की बयार क्षेत्र में बह रही है
Comments are closed.