सरपंच की अनियंत्रित कार डिवाइडर से उछली इंजन फूटा

 

घोड़ाडोंगरी
घोड़ाडोंगरी के मुख्य सड़क पर तेज गति से छिंदवाड़ा की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर से होती हुई सड़क की दूसरी ओर जा पहुंची।

यह घटना रात 2 बजे के करीब पेट्रोल पंप के सामने, रेलवे गेट के पास की बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि रात 2 बजे एकदम से धड़ाम की आवाज हुई और जाकर देखा तो पता चला कि छिंदवाड़ा की ओर जा रही है कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर से कूदती हुई सड़क के दूसरी और पहुंच गई।

डिवाइडर से टकराने के कारण कार का इंजन फूट गया जिससे आयल सड़क पर चारों तरफ बिखर गया। घटना का समय रात 2 बजे का होने के कारण सड़क सुनसान थी।जिसके कारण अन्य कोई वाहन इस दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ। वहीं कार में बैठे लोगों को भी चोट नहीं आई। आज बुधवार सुबह 10 बजे के करीब कार को एक क्रेन के द्वारा छिंदवाड़ा की ओर ले जाया गया।

कार का रजिस्ट्रेशन नंबर में धीरन सिंह उइके नियर खापा स्वामी स्कूल,
डुंगरिया,जुन्नारदेव की दिखा रही है। जिस पर आगे की ओर सरपंच लिखा हुआ है ।

Comments are closed.