शोभयात्रा का ब्राह्मण समाज ,सिख समाज , मठा साहू समाज, व कुनबी समाज के द्वारा जगह-जगह स्वागत

घोड़ाडोंगरी में कलार समाज ने मनाया सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव
आज नगर के क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जिसमें समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु का पूजन किया गया साथ ही बाबा *भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर शिवांश राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु का पूजन किया गया* कलचुरी कलार समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भगवान सहस्त्रबाहु की झांकी सजाकर सभी महिला व पुरुष वर्ग ने इस यात्रा में भाग लिया यात्रा मालवीय भवन से निकल गई जो कि नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई मालवीय मोहल्ला दुर्गा चौक इमली मोहल्ले से मालवीय भवन पहुंची इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प

 

वर्षा कर स्वागत किया गया वह अन्य सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का अल्पाहार कर स्वागत किया जिसमें ब्राह्मण समाज ,सिख समाज , मठा साहू समाज, व कुनबी समाज के द्वारा जगह-जगह अल्पाहार कराकर स्वागत किया साथ ही लोगों ने पटाखे फोड़कर आतिशबाजी कर पुष्प वर्षा भी की इस शोभायात्रा में बैतूल जिला समाज संगठन पदाधिकारी जिला अध्यक्ष मनोज आर्या संरक्षक प्रेम शंकर मालवीय, निर्देश मदरेले जिला सचिव नवनीत मालवीय एडवोकेट, अरविंद मालवीय बैतूल संतोष मालवीय ड्रा धर्मेंद्र पटेल, जित्तू पटेल चिचोली से व सारणी से विजय मालवीय, रघुनाथ मालवीय, गणेश मालवीय, रमेश मालवीय शिक्षक, घनश्याम मालवीय, सहित सभी मंडलों से सामाजिक पदाधिकारी ने अपनी

उपस्थिति दर्ज कराई वह चिचोली नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय शामिल हुई, जहां भगवान सहस्त्रबाहु का विधिवत छायाचित्र पूजन कर माला अर्पण किया गया इसके उपरांत सामाजिक प्रतिभाओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी वही सामाजिक सहभोज का आयोजन किया गया ।

Comments are closed.