चर्चाओं में पूर्व विधायक

राजनीतिक गलियारों में इन दिनों पूर्व विधायक ब्रह्मा वलावी चर्चाओं में छाए हुए हैं। पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट चर्चाओं में छाई रहती है । लोग अपना-अपने हिसाब से पोस्ट के अर्थ निकालकर चर्चाएं करते रहते हैं ।

पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद कुछ दिनों तक सक्रिय राजनीति से दूर रहे और सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट चर्चाओं में छाई रही। फिर पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत के लिए सक्रिय हुए। राजनीतिक कार्यक्रमों में दिखाई देने लगे ।

उसके बाद अब परिणाम आने पर सोशल मीडिया पर की गई उनकी पोस्ट फिर चर्चाओं में छाई हुई है ।लोग अपने-अपने तरीके से उनकी पोस्ट की व्याख्या कर चर्चा कर रहे हैं ।

वैसे भी क्षेत्र के लोग विधायक ब्रह्मा भलावी को किस्मत का धनी मानते हैं। जिन्होंने लंबे अंतर से 2018 में जीत दर्ज की थी। उसके बाद सरपंच नगर परिषद अध्यक्ष जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य जनपद अध्यक्ष पद पर अपने कार्यकाल के दौरान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को विजय दिलाई थी ।

Comments are closed.