दशहरे पर बड़ा राजनीतिक धमाका निशा बांगरे का इस्तीफा हुआ मंजूर राजनीतिक क्षेत्र में चर्चाओं का दौर

जिले में चर्चाओं का केंद्र बने निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर होने की खबर ने राजनीतिक चर्चाओं को नया जन्म दे दिया है कांग्रेस ने आमला विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है और उसके दूसरे दिन है आमला विधानसभा से चुनाव लड़ने की संभावनाओं के चलते चर्चाओं में छाई निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर होने की खबरों ने राजनीतिक क्षेत्र में चर्चाओं का नया दौर शुरू कर दिया है

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का सरकार ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है । हाई कोर्ट के आदेश पर सरकार को सोमवार तक निर्णय लेना था । 23 अक्टूबर की तारीख में सामान्य प्रशासन विभाग ने निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर कर लिया है । कयास लगाए जा रहे थे कि निशा बांगरे अमला विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी हो सकती थी लेकिन कल ही 23 अक्टूबर को कांग्रेस ने मनोज मालवे को प्रत्याशी बना दिया है ।

आदेश की प्रति निशा बांगरे के वकील रजत गर्ग दी गई है जिसमे मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने अपने आदेश में बताया है कि दिनांक 23 अक्टूबर, 2023 क्रमांक 2700/10715988/2023/2/ एक – श्रीमती निशा बांगरे, राप्रसे (आर आर 2018) डिप्टी कलेक्टर, जिला छतरपुर द्वारा अपने आवेदन दिनांक 12.09.2023 द्वारा त्यागपत्र स्वीकार किए जाने का निवेदन किया गया। उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच प्रकरण में दिनांक

23.10.2023 को पृथक से आदेश जारी किया जा चुका है।2/ राज्य शासन श्रीमती निशा बांगरे, राप्रसे (आर आर 2018 ) डिप्टी कलेक्टर, जिला छतरपुर का शासकीय सेवा से त्यागपत्र, दिनांक 23.10.2023 से स्वीकृत करता है।

Comments are closed.