नवरात्रि में चारो तरफ आनंदम की धूम

महेश नागवंशी

*बैतूल नवरात्रि में चारो तरफ आनंदम की धूम*
इस नवरात्रि पूरा बैतूल शहर मां की आराधना के लिए गर्बामयी हो गया है। हर तरफ गर्बो की धूम है 19 और 20 अक्टूबर को तरंग वाटिका लिंक रोड पर आयोजित *आनंदम गरबा महोत्सव* उत्सव एक आस्था का आयोजित हुआ । जिसमे लगभग 150 प्रतिभागियों ने प्रैक्ट्रिस कर आयोजन में हिस्सा लिया और साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्र से हर वर्ग आयु के गरबा प्रेमियों ने महोत्सव का आनंद उठाया।आनंदम टीम के आयोजकों ने बताया की नवरात्रि के पंचमी और षष्टमी को पहले दिन गरबा & डांडिया और दूसरे दिन लाइव गरबा का आयोजन किया गया। आनंदम गरबा महोत्सव में प्रशिक्षक के

रूप में प्रियांशु साहू, शालिनी सरनेकर, वैष्णवी डूलानी, बबिता इवने, विकास सातनकर, और नैनी पाटिल द्वारा शानदार एक महीने का प्रशिक्षण दिया गया। आयोजको ने सहयोगी संस्थाओं में मुख्य रूप से गुरुकृपा मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर बडोरा और कुबोटा ट्रैक्टर बडोरा, टाटा प्रवेश बडोरा, गुजरात टाइल्स शोरुम बडोरा, महाकाल टायर युकोहामा बडोरा, राठौर कंसल्टेंसी, स्मार्ट यूनिसेक्स सैलून, जेवन रेस्टोरेंट आदि सभी का धन्यवाद दिया। आयोजको में

लोकेश अड़लक,सचिन खातरकर, रूपम माकोड़े, धनंजय पौनीकर, प्रकाश नागले, विनोद बारस्कर, चित्रांश अडलक ,मोहन वागद्रे, राखी प्रकाश नागले ,मयूर वाजपाई,मनीष कुंभारे , मंगलेश कापसे, पंकज खातरकर,अखिलेश वाघमारे ।

Comments are closed.