बैतूल में हुआ भाजपा प्रत्याशी का स्वागत

आज बैतूल सर्किट हाउस में महिला मोर्चा द्वारा भाजपा की घोड़ाडोंगरी विधानसभा की प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके का महिला मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया ।

आज बैतूल सर्किट हाउस में महिला मोर्चा द्वारा भाजपा की घोड़ाडोंगरी विधानसभा की प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके का स्वागत किया गया । इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ जाति विकास प्राधिकरण अभिकरण अध्यक्ष ,कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री बाबूलाल जी बंजारा का भी स्वागत किया गया।

महिलाओं ने श्रीमती गंगा उइके का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए गौरव का अवसर है बैतूल जिले की विधानसभा घोड़ाडोंगरी विधानसभा से महिला समाज को प्रतिनिधित्व देते हुए भाजपा ने श्रीमती गंगा उईके को विधानसभा में प्रत्याशी बनाया है।

गंगा उइके समाज के हर वर्ग के हित के लिए काम करती हैं और महिलाओं के उत्थान के लिए करीब 8 वर्षों से लगातार संघर्षरत हैं ।ऐसी महिला को भाजपा ने टिकट देकर घोड़ाडोंगरी ही नहीं बैतूल जिले ही नहीं प्रदेश की हर महिला का सम्मान किया है। जिससे महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलने से महिलाएं गौरांवित महसूस हो रही है।

Comments are closed.